संदेश

Hindi shayari परछाई

चित्र
लफ्ज़ भी खो जाएगा इक दिन अक्स भी खो जाएगा ,  आसमाँ का चादर ओढ़े जब तन कहीं सो जाएगा। ढूंढ कर ना ला पाओगे, तुम मेरी परछाई को ,  तब करोगे याद मुझको, जब सब फना हो जाएगा।

Best hindi shayari *hijaab*

चित्र
Eid mubarak

Hindi shayari मंदिर के भगवान

चित्र
#Mandir_ke_bhagwaan  कभी तो सामने आओ  हे मंदिर के भगवान  आखिर रहोगे कब तक  तुम यूँ  बनकर अनजान  मान न ले सारी दुनिया  यहाँ नहीं कोई भगवान  मंदिर में जो पूजे जाते  वह है केवल पाषाण  पाषणो का बनकर न रह  हे मेरे मंदिर के भगवान  कर दे कुछ ऐसा हो जाय  सबका जीवन आसान  आसानी से मिट ना जाय    यु ही इंसानी पहचान  तुमने बनाया तुम ही बचाओ  अपने जग को भगवान

तुम कौन हो

चित्र
तुम ख्वाब हो या हकीकत का आइना हो  तुम राह हो मेरी या दर्द का आशियाना हो, जो भी हो जैसे भी हो मगर सच तो ये है तुम मेरी जिन्दगी , तुम ही मेरा जहां हो ।

Hindi shayari "kyo hai itna virodh"

चित्र
क्यों है  इतना विरोध  क्यों है इतना विरोध  अन्नाय ,अपमान और प्रतिशोध  क्यों है इतना विरोध ........ खोता जा रहा मनुष्य का  मानुषत्व  कहाँ ! ज्ञानी  विज्ञानी ऋषि योगी  निति  के वो तत्त्व कहाँ ! क्यों शिथिल  पड़  गया  सबका कर्तव्य  बोध ! क्यों है इतना विरोध ........... आन बान  सम्मान कहाँ  प्रीति कहाँ घनश्याम की ! वीरों की संतान कहाँ  भक्ति कहाँ श्री राम की ! छोटी छोटी  बातों  में सबको  क्यों आता है इतना क्रोध ! क्यों है इतना विरोध.............? kyo hai itna  virodh kyo hai itna virodh aannay apaman aur prtishodh, kyo hai itna virodh.  khota jaa raha manushya ka   manushatv kanha? gyani vigyani rishi yogi   niti ke tatwa kanha,  kyo sithial pad gaya  sabka kartvaya bodh  kyo hai itna virodh.   aan baan samman kanha  priti kha ghansyam ki  viro ki santan kanha , bhakti kanha sri ram ki  choti choti baato mai sabko kyo aata hai krodh?  kyo hai itna hai virodh!!                                                  

Hindi shayari तम्मना थी मेरी

चित्र
दूर से हम देखा करते थे ,  जमीं से आसमाँ को मिलते हुए,  फूल गगन में लहराते हुए ,  जमीं पे तारों को खिलते हुए।            दिल में तम्मना थी कि ये मंज़र ,     ज़रा करीब से जाकर हम देखे ,     उस पाक जगह को छु कर देखे ,     उस एक पल को जीकर देखे।  इसी चाहत में इसी तम्मना में ,  निकल पड़े थे हम घर से , दूर तक हमने बहुत खोजा , जगह मिली न वो एक पल के लिए ,     जहाँ हम रोज़ देखा करते थे ,     जमीं से आसमाँ  को मिलते हुए,      फूल गगन में लहराते हुए ,      जमीं पे तारों को खिलते हुए।

Hindi shayari manzil

manjil to paas hai magar raah nahi milti , jane kyo meri nigah se teri nigah nahi milti.

Hindi shayari मजबूरियाँ

चित्र
हर शख्स अपने आप से रुठा हुआ सा लगता है  जिंदगी की राह मे कुछ छूटा हुआ सा लगता है,  आइने मे संग शक्ल के दिखती है कुछ मजबूरियां  हर कोई मजबूरियों मे कुछ डूबा हुआ सा लगता है,  जी रहा है हर इंसान सिर्फ जीने के लिए ही जैसे  हर कोई इस जिंदगी से कुछ टूटा हुआ सा लगता है,   जिंदगी की राह मे कुछ छूटा हुआ सा लगता है,  हर शख्स अपने आप से रुठा हुआ सा लगता है

Hindi shayari प्यास

चित्र
जाने जा क्या खो दिया मैंने  जाने क्या पाने की आस है  दरिया तो बह रहा पास मेरे  फिर भी क्यों दिल में प्यास  है 

Hindi shayari कफस (पिंजरा)

चित्र
जो कफस तेरी यादों का तोड़ा था बड़़ी मुश्किल से,  फुरसत के पलों में फिर यादें तेरी जकड़ने लगीं हैं। परिन्दा बन के उड़ पाते आसमान मेंं तो अच्छा था, ये ख्वाहिशों की बस्तियाँ अब तो उजड़ने लगीं हैं।।