संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Hindi shayari प्यास

चित्र
जाने जा क्या खो दिया मैंने  जाने क्या पाने की आस है  दरिया तो बह रहा पास मेरे  फिर भी क्यों दिल में प्यास  है 

Hindi shayari कफस (पिंजरा)

चित्र
जो कफस तेरी यादों का तोड़ा था बड़़ी मुश्किल से,  फुरसत के पलों में फिर यादें तेरी जकड़ने लगीं हैं। परिन्दा बन के उड़ पाते आसमान मेंं तो अच्छा था, ये ख्वाहिशों की बस्तियाँ अब तो उजड़ने लगीं हैं।।

Hindi shayari परछाई

चित्र
लफ्ज़ भी खो जाएगा इक दिन अक्स भी खो जाएगा ,  आसमाँ का चादर ओढ़े जब तन कहीं सो जाएगा। ढूंढ कर ना ला पाओगे, तुम मेरी परछाई को ,  तब करोगे याद मुझको, जब सब फना हो जाएगा।

Hindi shayari शर्त

चित्र
बड़ी अजीब सी शर्त है उसकी सुकून से जिन्दगी बिताने की ,  मैं सुनके भी खामोश रहा करु  और  वो तोहमतें लगाता रहे । उसकी हर छोटी बड़ी खता को  मैं खामोशी से हरदम सहा करु , और मेरी छोटी सी खता पर भी  वो लफ्जों के खंजर चुभाता रहे ।

Hindi shayari वक्त

चित्र
                                                                     वक्त के साथ साथ हर चीज बदल जाती है , आदमी तो बदल ही जाता है वक्त के साथ यहाँ तो पत्थर की भी तकदीर बदल जाती है , बंद आँखों से जो ख्वाब  देखे जाते है अक्सर आँख खुलते ही उनकी ताबीर बदल जाती है, माना के ज़हर से मिलती है जिंदगी को मौत तराशने से उसकी भी तासीर बदल जाती है , वक़्त हर वक़्त एक सा नहीं रहता है दोस्तों ये बदलता है तो सबकी  तकदीर बदल जाती है.